
सदर कोतवाली के जगदीश सराय गांव की समीप हुआ हादसा
Chandauli news: सदर कोतवाली के जगदीश सराय गांव के समीप एक बोलेरो अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर गढ्ढे में जाकर पलट गयी। गड्ढे में पानी होने के कारण बोलेरे चला रहा 32 वर्षीय युवक की मौत हो गयी। जबकि बोलेरो के अनियंत्रित होने से उसके चपेट में एक युवक भी आ गया। जिसका ईलाज निजी चिकित्सालय में चल रहा है।

जानकारी के अनुसार मध्धुपुर निवासी प्रवीण उर्फ शेरू सिंह(32) बोलेरो गाड़ी से मुगलसरॉय की तरफ से घर आ रहे थे। जगदीश सराय के समीप जैसे ही पहुंचे थे उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर गढ्ढे में चली गयी। वाहन के अनियंत्रित होने से डिवाइडर के दूसरी तरफ लिंक मार्ग पर खड़े विकास मौर्या को भी टक्कर मार दिया। जिससे वह घायल हो गए। वाहन के दुर्घटना होते देख आस पास के लोग जीटी रोड के दूसरी तरफ घटना स्थल पर दौड़ कर पहुंचे। लेकिन वाहन गढ्ढे में पलट गया था।
आस पास के लोंगो ने इसकी जानकारी कोतवाली पुलिस को दिया। मौके पर इंस्पेक्टर गगन राज सिंह हमराहियों के साथ पहुंचकर क्रेन के सहारे बोलेरो को गढ्ढे से बाहर निकालवाया। तब तक शेरू की मृत्यु हो गयी थी। शव को पुलिस पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।