उत्तर प्रदेशक्राइमचंदौलीमनोरंजनमुरादाबादलख़नऊ

जमीनी विवाद मे महिला का चीरहरण

सकलडीहा के तेंदुई में एक पक्ष की महिलाएं दूसरे पक्ष की  महिला को कर थी निर्वस्त्र, घर वाले बना रहे थे वीडियो

Chandauli news: सकलडीहा के तेंदुईपुर गांव में जमीनी विवाद में राजस्व व पुलिस की सुस्त कार्यप्रणाली से बुधवार शर्मसार होने वाली घटना घटित हो गयी। इसमें एक पकड़ की आधा दर्जन महिलाएं दूसरे पक्ष के महिला को निर्वस्त्र कर दिया। जबकि घरवाले महिला का वीडियो बना रहे थे। हालांकि मामले को पुलिस अधीक्षक ने गम्भीरता से  लेते हुए कार्यवाही का संकेत दिया है।

फोटो: पहले की रजिस्ट्री

थाना व तहसील दिवस के प्रार्थना पत्रों पर सुस्ती का आलम यह रहा कि बुधवार को इस मामले में मारपीट हो गया। पीड़िता पूनम चौहान का आरोप है कि विपक्षी सुरेश गोंड़ से जमीन की रजिस्ट्री को लेकर विवाद चल रहा है। वह पहले दूसरे चौहद्दी पर रजिस्ट्री कराये है। लेकिन बाद में फिर चौहद्दी बदल दिया गया। इस बात को लेकर कई बार थाना दिवस पर प्रार्थना पत्र दिया गया। लेकिन कोई कार्यवाही नही हुई। बुधवार को पुनः सुरेश के घर वाले विवादित जमीन पर बांस बल्ली गाड़ने लगे। इस पर दोनों पक्ष के घरवाले लड़ाई झगड़ा करने लगे। डायल 112 पर फोन किया गया तो दोनों पक्ष को थाने बुलाया गया। इसी बीच सुरेश के घर की आधा दर्जन महिलाएं उसके उपर टूट पड़ी। महिला ने आरोप लगाया कि इसके जब सुरेश के परिवार के लोग बांस बल्ली लगा रहे थे। उस दौरान थाने पर शिकायत किया गया जिसके  मौके पर पहुंचे पुलिस कार्य को रोकवाने की बजाय पीड़ित पक्ष को ही धमकाकर चले गए। जिसके बाद डायल 112 को फोन किया गया। डायल 112 की पुलिस कार्य को रुकवाकर दोनों पक्ष को थाने बुलाई थी।

मृत्युंजय सिंह

मैं मृत्युंजय सिंह पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना एवं न्याय दिलाना है.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page