उत्तर प्रदेशक्राइमचंदौलीझांसीबांदावाराणसी

दूल्हे के जीजा से कर दिया शादी , मचा हड़कंप

झांसी में सामूहिक विवाह योजना में भारी झोल

Lucknow news: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में एक ऐसा मामला सामने आया है। जहां बिना दूल्हा के ही विभागीय अधिकारियों ने दुल्हन की शादी कर दिया। जिसकी जानकारी होने के बाद हड़कम्प मच गया। उच्चधिकारियों की टीम जाँच के लिए पहुंच गयी।

इन दिनों मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में जमकर लूट पाट मच हुआ है। बलिया के बाद झाँसी मे भी मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में बड़ा खेल हुआ। यहां बिना दूल्हा के ही दुल्हन की शादी हो गयी। इस बात की जानाकरी तब हुई जब दुल्हन ने अपने मांग की सिंदूर विवाह मंडप में ही पोछते हुए हंगामा खड़ा कर दिया। 

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत मात्र एक लाभार्थी था। जिसकी शादी होनी थी। वर बधू पक्ष के रिश्तेदार कार्यक्रम स्थल पर जुट गए। लेकिन दूल्हा ही नही पहुंचा।  सूत्रों का कहना है की इसकी  जानकारी होने पर यह कार्यक्रम फेल होता नजर आया।  इसपर विभागीय अधिकारियों ने इस योजना में घालमेल की गोटी तुरंत सेट कर दिया। विवाह के बाद लड़कीं के खाते में जाने वाले अंशदान का बंदरबाट पर सहमति बनाते हुए दिखावे के लिए लड़की की शादी दूल्हे के जीजा से करा दिया गया। विवाह का कार्य सम्पन्न होने पर लड़की ने मंडप में ही हंगामा खड़ा कर दिया। सिंदूर को अपने मांग से पोछ दिया इसके बाद वहां से भाग गयी। इसकी जानकारी जब उच्चधिकारियों को हुआ तो खुद मौके पर पहुंचकर जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही करने का भरोसा दिया। 

मृत्युंजय सिंह

मैं मृत्युंजय सिंह पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना एवं न्याय दिलाना है.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page