अध्यात्मचंदौली

संवत्सर पूर्व संध्या पर आरएसएस का पथ संचलन

महेंद्र टेक्निकल प्रांगण से नगर भ्रमण

चंदौली। नव सम्वत्सर 2080 के पूर्व संध्या आरएसएस के लोंगो ने पूरे गणवेश में पथ संचलन कर नगर भ्रमण किया। जो चार किमी की यात्रा कर पुनः महेंद्र टेक्निकल प्रांगण में आकर समाप्त हुआ।

फोटो: सम्पत में विधायक सैयदराजा, ब्लाक प्रमुख व अन्य
फ़ोटो: संचलन पूर्व सम्पत किये स्वयंसेवक कार्यकर्ता

कार्यक्रम मे काशी प्रान्त प्रचारक ने राजेश ने कहा कि नव संवत्सर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक डॉ केशव का जन्म हुआ। भगवान राम का राज्याभिषेक, युधिष्ठिर का राज्याभिषेक के अलावा आर्य समाज की उतपत्ति हुई। उन्होंने कहा कि भारत पर लोंगो ने अपने आधिपत्य के साथ साथ अपनी परम्पराओं को थोपा है। गुलामी के बाद भी हिन्दू परम्पराओ का निर्वहन स्वयंसेवक ही करते आये है। आज हिन्दू समाज के संगठित होने से युग परिवर्तन हो रहा है। पथ संचलन से पूर्व स्वयंसेवको ने महेंद्र टेक्निकल प्रांगण के उपस्थित होकर सम्पत (कतारबद्ध) हुए। जिनका मार्गदर्शक शिक्षक के देखरेख में यह कतारबद्ध होते हुए संचालन प्रारम्भ किये।

फोटो: कतारबद्ध संचलन करते विधायक सदर

इस दौरान सदर विधायक रमेश जायसवाल, सैयदराजा विधायक सुशील सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छत्रबली सिंह, ब्लाक प्रमुख संजय सिंह बबलू, अजय सिंह खलनायक, अरुण जायसवाल, अभिमन्यु सिंह,राणा प्रताप सिंह, काशी नाथ सिंह, राघवेंद्र सिंह, डॉ अनिल यादव, सूर्यमुनि तिवारी, गौरव श्रीवास्तव, विजय बहादुर सिंह समर,राजीव अग्रहरि सहित अन्य स्वयंसेवक उपस्थित रहे। अध्यक्षता पूर्व सीएमओ डॉक्टर के सिंह ने किया।

मृत्युंजय सिंह

मैं मृत्युंजय सिंह पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना एवं न्याय दिलाना है.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page