Uncategorizedचंदौली

विधायक अपने गांव में हो रहे भ्रष्टाचार पर हुए गम्भीर

डीएम ने ताजपुर सड़क मामले में बैठा दी जांच

चन्दौली। सैयदराजा विधायक सुशील सिंह अपने राजनीतिक गांव के सड़क निर्माण में हों रहे घालमेल को संज्ञान ले लिए है। इसके लिए विधायक ने डीएम निखिल फूंडे से शिकायत करते हुए इसकी जांच कराने व लापरवाह के खिलाफ कार्यवाही करने के लिए कहा है। जिलाधिकारी ने भ्रष्टाचार को उजागर करने के लिए दो सदस्यीय टीम को तीन दिन में जांच रिपोर्ट देने के लिए कहा है।

न्यूज प्लेस ने ” विधायक के गांव में भ्रष्टाचार का बोलबाला” शीर्षक से ताजपुर गांव में 36 लाख रुपये से हो रहे लिंक मार्ग के गुडवत्ता बिहीन कार्य को उजागर किया था। उक्त सड़क मरम्मत में निर्माण में मानक को ताक पर रखकर केवल सड़क के ऊपरी परत को हटाकर फिर से पिच बनाने की तैयारी हो रही थी। जिसका ग्रामीणों ने विरोध किया था। इसमे ठेकेदार के सत्तासीन उच्च पदस्थ लोंगो से जुड़े होने का है। जिससे अधिकारी भी कतरा रहे थे। खबर प्रसारित होने पर खलबली शुरू हो गयी। विधायक सुशील सिंह ने भी मोर्चा खोल दिया। इससे जांच शुरू हो गयी है। जांच पर कार्यवाही होगी या फिर राजनैतिक समझौता होगा यह समय के गर्त में है।

भ्रष्टाचार के खिलाफ है सरकार- सुशील

सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने न्यूज प्लेस से बातचीत में कहा कि प्रदेश की सरकार भ्रष्टाचार मुक्त प्रदेश बनाना चाहती है। इसमे ऐसे तथाकथित लोग सरकार की छवि को धूमिल करने का प्रयास कर रहे। जिसे बर्दाश्त नही किया जाएगा।

मृत्युंजय सिंह

मैं मृत्युंजय सिंह पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना एवं न्याय दिलाना है.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page