
चकिया एडीओ पंचायत व बीडीओ को प्रतिकूल प्रविष्टि
चन्दौली। डीएम का आदेश उनके मातहत के लिए नियम कानून से ऊपर होता है। यह प्रायः सुना व देखा जाता है। लेकिन यहां के अधिकारियों पर यह लागू नही होता है। यहाँ के अधिकारी साहब के आदेश को ठेंगे पर रखते है। ऐसा नजारा बुधवार को डीएम के निरीक्षण में देखने को मिला।
बुधवार को जिलाधिकारी निखिल फूंडे चकिया विकास खण्ड कार्यालय का निरीक्षण करने पहुंचे। जहाँ साफ सफाई, रजिस्टर आदि का अवलोकन किये। जहाँ साफ सफाई की स्थिति देखकर काफी नाराज हुए। इसके बाद जैसे ही वह निरीक्षण रजिस्टर का अवलोकन किए। उसमें पिछली निरीक्षण में बीडीओ को वार रूम बनाये जाने का निर्देश दिए थे। जिसके विषय मे जब जानकारी लिया तो बीडीओ द्वारा उक्त प्रकरण में कोई प्रगति देखने को नही मिला। जिसपर नाराजगी जाहिर करते हुए तत्काल बीडीओ व एडीओ पंचायत को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी कर दिए।