
सकलडीहा में अतिरिक्त प्रभार पर थे कृष्णकुमार
Chandauli news: शासन ने जनपद के तीन बीडीओ का स्थानांतरण कर दिया। जिसमें सकलडीहा, सदर व नियामताबाद के बीडीओ शामिल रहे। नियामताबाद के बीडीओ तत्काल रिलीव हो गए थे। जबकि सदर व सकलडीहा के रिलीव न होने पर शासन ने गम्भीरता दिखाते हुए कड़ा रुख अख्तियार किया था। जिसके बाद सदर व सकलडीहा बीडीओ को भी रिलीव करते हुए इन दोनों स्थान पर नए बीडीओ को पोस्ट किया गया।


सकलडीहा बीडीओ का चार्ज यहां पर अतिरिक्त प्रभार के रूप में तैनात कृष्णकुमार सिंह को दिया गया। जबकि मनरेगा के कार्य का नोडल धानापुर बीडीओ को दिया गया। इसके साथ ही वाराणसी से स्थानांतरण पर आयीं रक्षिता सिंह को सदर का बीडीओ बनाया गया।