उत्तर प्रदेशखेलगोरखपुरचंदौलीबांदामनोरंजनराजनीतिराज्यराष्ट्रीयलख़नऊ

क्रय केंद्र पर धान व बाजरा की होगी खरीद

शुक्रवार को रामगढ़ क्राय केंद्र पर 25 कुंतल बाजरा की हुई तौल

Chandauli news: धान खरीद के लिए इस बार 151 क्रय केंद्र बनाया गया है। इस केंद्रों पर खरीफ के धान के अलावा बाजरे की भी खरीद एमएसपी पर होगी। जिसकी शुरुआत शुक्रवार को रामगढ़ क्रय केंद्र पर हुआ। यहाँ एक किसान से 25 कुंतल बाजरे की खरीद की गयी

01 नवम्बर से 28 फरवरी तक धान खरीद की जानी है। जिसके लिए कुल 151 क्रय केंद्र बनाया गया है। 09 विकास खंडों में विपणन शाखा के 44, पीसीएफ के 46, पीसीयू के 48, भारतीय खाद्य निगम का 01, यूपीएसएस का 10 व मंडी परिषद का 02 केंद्र धान की खरीद करेगा। इसमें इस बार धान खरीद की ब्यवस्था में कुछ परिवर्तन किया गया है। सरकार के खरीफ फसल खरीद के उद्देश्य से बनाये गए क्राय केंद्र पर शुक्रवार को जिले में पहली बार (2500₹)एमएसपी पर ज्वार खरीद गया। इस बार नवीन मंडी के अलावा चकिया मंडी में भी 09 क्रय केंद्र का स्थापना किया गया है। जबकि नवीन मंडी में क्रय केंद्रों की संख्या बढ़ाकर 11 कर दिया गया है।

इसकी जानकारी देते हुए डिप्टी आरएमओ अनुपम निगम ने बताया कि चकिया क्षेत्र के किसानों को इस बार वहां के मंडी में भी धान बेचने का मौका मिलेगा। मंडी परिसर में 09 केंद्र का स्थापना किया गया। क्रय केंद्रों पर बोरा, कांटा व झरने की ब्यवस्था करा दी गयी है। जिन किसानों का फसल पककर तैयार है चाहे वह धान हो या फिर बाजार वह केंद्र पर ले जाकर बेच सकते है।

मृत्युंजय सिंह

मैं मृत्युंजय सिंह पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना एवं न्याय दिलाना है.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page