
डीपीआरओ ने सस्पेंड कर सकलडीहा से किया सम्बद्ध
चंदौली। शहाबगंज ब्लाक के ठेकहा गांव में तैनात सफाई कर्मी विभगीय मिलीभगत से एडीओ पंचायत का कार्य देखता था। इस बात की जानकारी उच्चाधिकारियों को भी थी। लेकिन एडीओ पंचायत का वैकल्पिक कार्य देखते देखते कुर्सी पर भी विराजमान होने लगा। जो अन्य सफाईकर्मियों को नागवार गुजरा। जिसके बाद उक्त सफाई कर्मी को डीपीआरओ ने निलंबित कर दिया।
साथियों पर धौस दिखाना पड़ा भारी
सफाई कर्मी एडीओ का कार्य देखते देखते अपने ही साथ के कर्मचारियों पर धौंस दिखाने लगा। गांव में तैनाती होने के बाद भी वहाँ पहुंचना मुनासिब नही समझते थे। जिसके बाद उनके ही साथ के किसी ने पूरे कारनामे का वीडियो बना लिया। जिसका उच्चाधिकारियों ने संज्ञान लेते हुए निलंबित कर दिया। इसके साथ ही सकलडीहा से सम्बद्ध कर जांच एडीओ पंचायत सकलडीहा को सौंप दिया।

शहाबगंज की तरह अन्य ब्लाकों में कमोवेश हाल
शहाबगंज में सफाई कर्मी का कारनामा उजागर हो गया।जिसपर उसके खिलाफ कार्यवाही हो गयी। लेकिन कमोवेश यह हाल ब्लाक में है। जहाँ सफाई कर्मी कार्य देख रहें है। इसके साथ ही एक दर्जन से अधिक विभाग में सम्बद्ध होकर अधिकारियों पर रौब गांठ रहे है।