उत्तर प्रदेशचंदौलीराजनीतिराष्ट्रीयलख़नऊवाराणसी

लोस चुनाव: सकलडीहा का गढ्ढा पाटने के लिए छत्रबली को मिली जिम्मेदारी

लोकसभा विधानसभा चुनाव में  डूब जाती है भाजपा की नैया

Chandauli news: लोकसभा चुनाव में प्रत्याशियों को जिताने के लिए हर पार्टी में कुछ ऐसे चेहरे होते है। जिनके रिपोर्ट पर चुनाव प्रचार के साथ साथ अन्य जिम्मेदारियां तय होती है। यह चेहरे समाज के सामने मुख्य चेहरा नही होते। लेकिन उनकी समीक्षा व रणनीति प्रत्याशियों के जीत हार में विशेष योगदान करती है।

जैसे जैसे चुनाव की तिथि नजदीक आ रही है वैसे वैसे जिम्मेदारी तय होने लगी है। पिछले लोकसभा में मोदी लहर पार्ट 02 होने के बाद भी भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडेय की मुश्किलें बढ़ गयी थी। 05 विधानसभा वाले इस लोकसभा में भाजपा को सकलडीहा व सैयदराजा से करारी हार  मिली थी। जिसमें सकलडीहा विधानसभा में डाक्टर महेन्द्रनाथ को 75623 वोट मिले थे। जबकि सपा प्रत्याशी संजय चौहान को 111597 वोट मिले थे। भाजपा सपा प्रत्याशियों में 35974 वोट का अंतर था।

सकलडीहा विधानसभा में लगातार पार्टी के खराब प्रदर्शन पर चिंतन के बाद अब पार्टी व सरकार के नाम पर भौकाल बनाकर लक्जरी गाड़ियों से घूमने वालों के सहारे इस विधानसभा की जिम्मेदारी सौंपने से हिचक रहे है। पार्टी सूत्रों की मानें तो इस गहरी खायीं को पाटने के लिए पूर्व जिलापंचायत अध्यक्ष छत्रबली सिंह को जिम्मेदारी दी गयी है। जिसके बाद लगातार नुक्कड़ सभा व गांव में चौपाल लगाकर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष इस खायीं को पाटने में लगे है। वैसे चकिया विधान सभा में सड़को पर गाड़ी हिचकोले ने खाने पाए इसके लिए गढ्ढे को पाटकर गढ्ढा मुक्त सड़क बनाने , व जिलापंचायत अध्यक्ष की कुर्सी में अच्छे अच्छे समीकरण को धूल चटाकर अध्यक्ष की कुर्सी पर अपना कब्जा पाने में महारथ हासिल वाले छत्रबली सिंह सकलडीहा के राजनैतिक गढ्ढे को पटाने में कितना सफल हो पाते है। यह आगामी 01 जून के वोटिंग के बाद 4 जून के परिणाम में पता चलेगा।

जातिगत मतदाता: सर्वे के अनुसार 3 लाख 25 हजार वोटरों वाली सकलडीहा विधानसभा में 1लाख 76 हजार 828 पुरुष व 1लाख 48 हजार 754 महिला वोटर है। इसमें सबसे अधिक वोटर अनुसूचित जाति के है। इनकी संख्या लगभग 55 हजार के आस पास है। दूसरे नम्बर पर 50 हजार यादव मतदाता है। राजपूत 35 हजार, 29 हजार ब्राह्मण, 23 हजार के लगभग राजभर,18 हजार मुस्लिम, 15 हजार चौहान, 10-10 हजार मौर्य, खरवार, धोबी मतदाता है। 53 हजार वोटरों में अन्य जाति शामिल है।

यही नही विधानसभा चुनाव में अब तक भारतीय जनता पार्टी जीत का खाता सकलडीहा में नही खोल पायी है। 2017 व 2022 के चुनाव में लगातार सपा के प्रभुनाथ यादव ने भाजपा प्रत्याशी सूर्यमुनि तिवारी को 16661 वोट से पराजित किया था। ऐसे में चुनावी रणनीतिकारों के लिए लोकसभा चुनाव में यह आंकड़ा माथे पर बल ला दिया है।

2019 लोकसभा का परिणाम एक झलक में:

मोदी लहर के पार्ट 02 में हुए लोकसभा चुनाव के नतीजे पर गौर करें तो 05 विधानसभा वाले इस लोकसभा में भाजपा प्रत्याशी डॉ महेन्द्रनाथ पांडेय को कुल 5 लाख 10 हजार 733 वोट मिले थे। जिसमें मुगलसराय विधानसभा से 111496, सकलडीहा से 75623, सैयदराजा से 86719, अजगरा से 109643 व शिवपुर से 124623 मत मिले थे। सपा प्रत्याशी संजय चौहान को कुल 4 लाख 96 हजार 744 मत मिला था। इसमें क्रमशः 104451, 111597, 94117,97429 व 87097 मत था। तीसरे नम्बर पर बाबू सिंह कुशवाहा की पत्नी शिवकन्या कुशवाहा को 22291 मत मिला था। जिसमें क्रमशः 5748,3729,4608,3939व 4166 मत मिला था।

मृत्युंजय सिंह

मैं मृत्युंजय सिंह पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना एवं न्याय दिलाना है.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page