उत्तर प्रदेश

ट्रैक्टर ट्राली से नही पहुंच पाएंगे भगवान राम की नगरी

प्रशासन ट्रैक्टर को कर देगी सीज, सात जोन में बंटा अयोध्या

अयोध्या। भगवान राम के जन्म पर उनके दरबार ट्रैक्टर ट्राली पर बैठ कर नही पहुंच सकते। प्रशासन यह व्यवस्था दुर्घटना को देखते हुए किया गया है। पूरे जिले को सात जोन में बांट दिया गया है। ड्रोन से निगरानी की जा रही है।

रामनवमी पर भगवान के दरबार मे हजारों श्रद्धालु न केवल जिले से बल्कि प्रदेश व देश के विभिन्न स्थान से यहाँ आते है। भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने अपनी तैयारी पूर्ण करते हुए इसका रिहर्सल भी कर लिया। सात जोन में बंटे अयोध्या धाम में पार्किंग के लिए निश्चित स्थान निर्धारित किया गया है। प्रमुख मार्गों को एकल दिशा घोषित किया गया है। जिसकी निगरानी अधिकारी के साथ साथ ड्रोन से भी की जाएगी।

उप महानिरीक्षक एसएसपी मुनिराज जी ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि सात जोन के धाम परिक्षेत्र में मजिस्ट्रेट भी लगाए गए है। इसके अलावा पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी पर्यवेक्षण में लगाए गए है सिविल पुलिस के साथ साथ पीएसी भी लगायी गयी है।

मृत्युंजय सिंह

मैं मृत्युंजय सिंह पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना एवं न्याय दिलाना है.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page