अध्यात्मअयोध्याउत्तर प्रदेशक्राइमखेलगोरखपुरचंदौलीझांसीबांदामनोरंजनमिर्जापुरमुरादाबादराजनीतिराज्यराष्ट्रीयलख़नऊवाराणसीशिक्षा/रोजगार

सिहर गांव के सिवान में पुआल से ढंका मिला नवजात देख शरीर में हो गयी सिहरन

हाड़ कम्पाती  ठंड में बेवस्त्र मिली बच्ची

नवजात के मिलने की सूचना पर पहुंची चाइल्ड लाइन की टीम ले गयी साथ

Chandauli news: इलिया थाना के सिहर गांव की सिवान में पुआल के ढेर के पास बिना वस्त्र के एक नवजात मिली। जिसको देखकर ठंड के इस मौसम में अपने आप लोंगो के शरीर में सिहरन उतपन्न हो गया। लेकिन पता नही किस विवसता की शिकार मां ने अपने कलेजे के टुकड़े को पुआल की ढेर पर पुआल से ढंककर चली गयी। निर्दयता व कठोरता की पराकाष्ठा इस कदर था कि बच्चा नींद से जगेगा और फिर हाथ पांव चलाएगा। जिसके बाद उसके शरीर से पुआल हट जाएगा। ठंड लगने या जानवरों के डर की चिंता निहि थी। नवजात के मिलने की जानकारी के बाद इलिया एसओ प्रियंका सिंह मौके पर पहुंच गई। बच्चे को कपड़े में लपेटा गया। इसके बाद चाइल्ड लाइन व स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर स्वास्थ्य परीक्षण कर बच्चे को चाइल्ड लाइन को सौंप दिया।

सिहर गांव की सिवान में  सुबह महिलाएं शौच के लिए गयी थी। तभी पुआल के ढेर के पास से बच्चे के रोने की आवाज आई। बच्चे के आवाज पर महिलाएं रात्रि में मोबाइल के टार्च के सहारे  जब वहां पहुंची तो देखी की एक नवजात बिना कपड़े के पड़ा था। जिसकी जानकारी सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए। महिलाओं ने नवजात को कंबल से ढका और पास में पुआल जलाकर उसे ठंड से राहत दी। इसकी जानकारी थाना प्रभारी व एम्बुलेंस को दिया।

सूचना के बाद थाना प्रभारी प्रियंका सिंह के साथ साथ एम्बुलेंस भी पहुंच गयी। इसके बाद बच्ची को चकियां ले जाया गया। जहां स्वास्थ्य परीक्षण के बाद स्वस्थ्य घोषित करते हुए चाईल्ड लाइन को सौंप दिया।

मृत्युंजय सिंह

मैं मृत्युंजय सिंह पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना एवं न्याय दिलाना है.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page