
पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में राज्य मंत्री ने ली सलामी
पुलिस जवानों ने दी सलामी बच्चों ने दिखायी देशभक्ति जज्बा
Chandauli news: धार्मिक ग्रंथों से ज्यादा पवित्र ग्रंथ भारत का संविधान है। यह देश के एक एक ब्यक्ति को उंसके अधिकार की जानकारी देता है। 26 जनवरी के दिन सविधान लागू हुआ था। यह अधिकार व कर्तव्य दोनों का बोध कराता है। उक्त बात रविवार को अस्थायी पुलिस लाइन मैदान में झंडोत्तोलन के बाद पुलिस कर्मियों के सम्बोधन में बतौर मुख्य अतिथि स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने कहा

पुलिस विभाग द्वारा महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज मैदान में अस्थायी परेड ग्राउंड बनाया गया था। जिसमें 26 जनवरी के उपलक्ष्य में परेड का आयोजन हुआ। इसमें मुख्य अतिथि के रुप में रविन्द्र जायसवाल स्वतंत्र प्रभार मंत्री रहे। 9:30 मिनट पर मैदान पर पहुंचे मुख्य अतिथि का पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने बैज लगाकर सम्मान किया। इसके बाद परेड के लिए तैयार टोली का अवलोकन किये।
परेड के लिए तैयार टोली परेड कमांडर सीओ डीडीयू नगर आशुतोष के नेतृत्व में सलामी दिया। इसके बाद सभी टोली कमांडरों ने मुख्य अतिथि को सलामी दिया। 26 जनवरी के उपलक्ष्य में स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति किया। इनमें सरकारी विद्यालय से लेकर निजी विद्यालय के बच्चों ने देशभक्ति गीत की प्रस्तुति दी।

कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी ने फहराया झंडा: जिलाधिकारी निखिल टी फुन्डे ने कलेक्ट्रेट में झंडा फहराया। इसके बाद स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों पर भी झंडोत्तोलन का कार्य हुआ। इसमें थाना पर विजय बहादुर सिंह, अलीनगर विनोद मिश्रा, इलिया प्रियंका सिंह ने झंडा फहराया।