
परिजनों सहित संगठन के लोंगो ने दिया धरना
164 का अवलोकन के बाद होगी कार्यवाही: एसपी
Chandauli news: घर से प्रेमी के साथ भागी लड़की का थाने में परिजनों ने गुमशुदगी लिखा दिया। पुलिस लोकेशन के आधार पर प्रेमी प्रेमिका को बरामद कर लिया। परिजनों के तहरीर पर प्रेमी को जेल भेज दिया। अब पुलिस के लिए प्रेमिका अलग मुसीबत बन बैठी। एक तरफ परिजन लड़की को घर ले जाने के साथ साथ प्रेमी पर जबरिया धारा बढ़ाने का दबाव बना रहे है। दूसरी तरफ लड़की अपने परिजनों के साथ घर जाने से इंकार कर रही है।

इलिया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 18 वर्षीय लड़की अपने प्रेमी के साथ दो दिन पूर्व भाग गई थी। परिजन अपने हिसाब से खोजबीन किये लेकिन पता नहीं लगा पाए। तब थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दिए। उधर लड़की के गायब होने पर पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य की मदद से लड़की को उंसके प्रेमी के साथ बरामद कर लिया। इसके बाद प्रेमी को जेल भेज दिया।
जबकि लड़की का मेडिकल परीक्षण कराकर परिजनों को सौंपने के लिए जब थाने बुलाया तो लड़की अपने परिजनों के साथ जाने से साफ मना कर दी। उधर लड़की के बरामद होने पर दर्जनों की संख्या में उसके घर वाले थाने पर उपस्थित होकर इसे संगठन के दवाव में मामला जेहाद का रूप देने लगे। अब पुलिस असमंजस की स्थिति में फंसी है। एक तरफ धारा बढ़ाने के लिए धरना दूसरी तरफ लड़की परिजनों के साथ जाने से इंकार कर रही।
इस सम्बंध में पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे का कहना है कि पुलिस गुमशुदगी के आधार पर लड़के को जेल भेज दी है। लड़की कई दिनों तक साथ रही है इसलिए मेडिकल परीक्षण कराया गया है।। यह दोनों आपस में शादी करने की बात बता रहे। लड़की बालिग है। 164 के बयान का अवलोकन कर आगे की कार्यवाही होगी।