उत्तर प्रदेश

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष की माता का निधन

कैबिनेट मंत्री को मातृ शोक पर मुख्यमंत्री ने जतायी संवेदना

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कैबिनेट मंत्री व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह की माता रामा देवी (97) बुधवार को अंतिम सांस ली। काफी दिनों से अस्वस्थ चल रहीं थी। जिनका ईलाज चला रहा था।मिर्जापुर जमालपुर क्षेत्र के ओडी गांव निवासी कैबिनेट मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह की माता के निधन के बाद घर पर शोक संवेदना व्यक्त करने लोग पहुंच रहे हैं। कैबिनेट मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह वाराणसी एयरपोर्ट से मिर्जापुर स्थित अपने पैतृक आवास पहुंचे। अंतिम संस्कार मणिकर्णिका घाट वाराणसी पर होगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कैबिनेट मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह की मां के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट करके लिखा- उ.प्र. सरकार में मेरे सहयोगी श्री स्वतंत्र देव सिंह जी की पूज्य माताजी का निधन अत्यंत दुःखद है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान व शोक संतप्त परिवार को यह दुःख सहने की शक्ति दें। ॐ शांति!

मृत्युंजय सिंह

मैं मृत्युंजय सिंह पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना एवं न्याय दिलाना है.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page