
कंदवा।क्षेत्र के बरहनी गांव स्थित मां मंशा देवी परिसर में आयोजित सप्त दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ मंगलवार को कलश यात्रा के साथ हुआ। श्रीमद्भागवत कथा समिति के तत्वाधान में आयोजित कथा यज्ञ मे सुबह सबेरे गाजा बाजा के साथ निकली कलश यात्रा मां मंशा देवी मंदिर परिसर से शुरु होकर गांव के डीह बाबा,शंकर ,काली हनुमान मंदिर भ्रमणोपरांत मंशा देवी पहुंची। विद्वान ब्राह्मण रणजीत त्रिपाठी, बासदेव तिवारी,धनंजय त्रिपाठी सहित अन्य विद्वान ब्राह्मणों द्वारा विधि विधान से मंत्रोचार के साथ कलश स्थापित कराया गया।
बरहनी में हो रहे सप्त दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा यज्ञ को लेकर लोगों में गजब का उत्साह है।कलश यात्रा के दौरान उत्साह से लबरेज,श्रद्धा भाव से गांव के सैकडों पुरुष,महिलाएं,युवक, युवतियां गंगा जल समाहित कलश सिरोधार्य किए जयकारी लगाते हुए देवी देवताओं का आह्वान करते हुए यज्ञ मंडप पहुंचे।कलश यात्रा में गांव के परिक्रमा के दौरान लंबी दूरी तय करने के बाद भी लोगों के चेहरे पर कोई शिकन थकान का भाव परिलक्षित नहीं हो रहा था।अपराह्न तीन बजे से लगायत शाम के छह बजे तक वाराणसी से पधारे विद्वान ब्राह्मण संजय कृष्ण त्रिपाठी द्वारा उपस्थित श्रोताओं को संगीतमय,लयबद्ध तरीके से श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कराया जाएगा।
इस अवसर पर नवनीत सिंह,विशाल सिंह,राजेश सिंह, वेदप्रकाश, संजय,गुरुचरन,अरविंद,रवि,सियाराम,अंशिका,मंजू,साधना ,सत्या त्रिपाठी, बंदना त्रिपाठी सहित अन्य मौजूद रहे।