अयोध्याउत्तर प्रदेशक्राइमखेलचंदौलीमनोरंजनराजनीतिलख़नऊ

बेटी के प्रेमी को बाप के ललकारने पर  भाई ने ही कर दिया हत्या

हत्यारोपी भाई फरार, पिता गिरफ्तार

Chandauli news:  शाहबगंज पुलिस ने किड़िहिरा चंद्रावती नाला (बाहा) की पुलिया पर उमेश कुमार नाम के व्यक्ति की हत्या के राज का पर्दाफाश करते हुए हत्यारोपित ब्यक्ति को गिरफ्तार करते हुए उज़के निशानदेही पर  हत्या में प्रयोग किये कुल्हाड़ी को बरामद किया है। 

दो दिन पूर्व एक ब्यक्ति खून से लतपथ पुलिया पर पड़ा था। जिसके बाद पुलिस व स्थानीय लोंगो ने ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। शहाबगंज पर मु0अ0सं0 122/2023 धारा 302 भा0द0वि0 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। जिसके अनावरण के लिए पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अनिल कुमार ने सीओ चकिया, एपर पुलिस अधीक्षक को लगाया था। जिसमें तकनीकी जानकारी के बाद पुलिस हत्या करने वाले ब्यक्ति की पहचान कर लिया। इसमें प्रेम प्रपंच का मामला सामने आया। 

पुलिस जब अपनी मुखबीर को सक्रिय किया तो पता चला कि अभियुक्त अशोक राम व अनिल कुमार अपने दरवाजे पर दिखे। पुलिस जब इन सभी को पकड़ने गयी तो यह लोग पुलिस को देख भागने लगे। पुलिस दोनों को पकड़ लिया। पकड़े गए अभियुक्त अशोक राम(52) पुत्र स्व0 चन्द्रिका राम ,व अनिल कुमार पुत्र स्व0 चन्द्रिका राम निवासी ग्राम किड़िहिरा थाना शहाबगंज बताया। 

पकड़े गए अभियुक्तगण से पूछताछ पर अभियुक्त अशोक राम व अनिल कुमार द्वारा बताया गया कि साहब मेरी लड़की से उमेश कुमार बातचीत करता था। मेरा लड़का हेमन्त उमेश को मेरी लड़की से बातचीत करने से मना किया था परन्तु दिनांक 17.10.2023 को उमेश कुमार दिल्ली से आने के बाद मेरे घर की तरफ भी घूमता हुआ दिखाई दिया था ।  उमेश शाम के टाइम पार्क के टीनशेड मे बैठा था उस वक्त मेरा लड़का समय से नही आ पाया नही तो वहीं इसको मार देते तबतक उमेश उठकर चला गया और जाकर चन्द्रावती पुलिया (बाहा) पर बैठ गया । मेरे लड़के के आने के बाद हम लोगो के ललकारने पर लड़के हेमन्त ने उमेश कुमार के ऊपर कुल्हाड़ी से प्रहार कर दिया जब तक उसके घर वाले और गांव वाले आये हम लोग वहां से भाग गये जिस कुल्हाड़ी से हेमन्त ने प्रहार किया था। वह कुल्हाड़ी हेमन्त के पास ही है हेमन्त कहां है हम लोगो को नही पता  ।

मृत्युंजय सिंह

मैं मृत्युंजय सिंह पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना एवं न्याय दिलाना है.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page