उत्तर प्रदेशक्राइमचंदौली

शराब के नशे में धुत फौजी का रिवाल्बर चोरी करने वाला गिरफ्तार

धानापुर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार,रिवाल्बर बरामद

Chandauli news: धानापुर पुलिस ने शुक्रवार को अगस्त माह में सेवानिवृत्ति आर्मी कर्मचारी के लाइसेंसी रिवाल्बर चोरी होने की घटना का खुलासा किया है। पुलिस ने मय असलहा कारतूस के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

शुक्रवार को सीओ सकलडीहा ने बताया कि बलुआ थाना क्षेत्र के रिटायर्ड फौजी  मनोज कुमार सिंह पुत्र स्व0 सावर सिंह ने धानापुर थाने में प्रार्थना पत्र दिया कि सीतापोखरी के पास उसका लाइसेंसी रिवाल्वर मय कारतूस के साथ चोरी हो गया। वादी के तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु.अ.सं. 140/2023 धारा 379 भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया था। उस प्रकरण में एसओ धानापुर अपने मुखबीर को लगाए हुए थे।

वक्तब्य: सीओ सकलडीहा

शुक्रवार को मुखबीर से सूचना मिली कि मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित चोरी गयी रिवाल्वर व मोबाईल को एक व्यक्ति बेचने हेतु रमरजाय चट्टी के पास मौजूद है।इस सूचना पर उ0नि0 सन्तोष कुमार मय पुलिस टीम द्वारा रमरजाय चट्टी पहुंच मुखबिर द्वारा बताये गये एक व्यक्ति को पकड़ने का प्रयास किया गया तो पुलिस को देखकर व्यक्ति भागने लगा। जिसे दौड़ाकर पकड़ लिया गया। जब पुलिस ने पूछ ताछ किया तो अपना नाम अनुभव सिंह पुत्र गुलाब सिंह गुरेरा बताया। जिसकी तलाशी ली गयी तो उसके पास से एक रिवाल्वर व मोबाईल प्राप्त हुआ। जो दिनांक 05.08.2023 को एक व्यक्ति के पास से चुराया था।

अभियुक्तगण का आपराधिक इतिहास

मु.अ.सं. 148/2018 धारा 379,411 भादवि थाना बलुआ ,.मु.अ.सं. 250/2018 धारा 379,411 भादवि थाना बलुआ,मु.अ.सं. 251/2018 धारा 379,411 भादवि थाना बलुआ ,मु.अ.सं. 232/2021 धारा 380,411 भादवि थाना बलुआ ,.अ.सं. 073/2022 धारा 380,411 भादवि थाना बलुआ .मु.अ.सं. 140/2022,धारा147,149,153ए,188,332,336,341,353,427,505(2) भादवि व 7 दंडविधि अधि0 व धारा 3,4 सार्वजनिक सम्पत्ति नुकसान निवारण अधि0 ,मु.अ.सं. 140/2023 धारा 379,411 भादवि थाना धानापुर जनपद चन्दौली 

मृत्युंजय सिंह

मैं मृत्युंजय सिंह पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना एवं न्याय दिलाना है.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page