
वाराणसी निजी चिकित्सालय में चल रहा था ईलाज
Chandauli news: पिछले कई दिनों से वाराणासी में ईलाज करा रही सैयदराजा नगर पंचायत की चेयरमैन रीता मद्धेशिया का रविवार को मृत्यु हो गयी। जिसकी जानकारी के बाद नगर में शोक का लहर दौड़ गया। श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लग गया।

सैयदराजा नगर पंचायत पिछड़ी महिला होने के कारण भाजपा के सिम्बल से विशाल मद्धेशिया उर्फ टुन्नू कबाड़ी की पत्नी रीता मद्धेशिया चुनाव जीतकर अध्यक्ष बनी थी। जानकारों का कहना है कि रीता डायरिया की चपेट में आ गयी थी। जिन्हें ईलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां से वाराणसी रेफर कर दिया गया था। पिछले दिनों नगर पंचायत के कार्यालय में न बैठने का सदस्यों ने जिलाधिकारी से शिकायत भी किये थे। सदस्यों ने आरोप लगाया था कि रीता के स्थान पर उनके पति टुन्नू कबाड़ी ही कार्यालय में बैठते है। लेकिन जब इस बात का पता चला कि आज कल अध्यक्ष का स्वास्थ्य खराब चल रहा है।उसके बाद से लोग शान्त हो गए थे।