अध्यात्मउत्तर प्रदेशचंदौलीराज्यराष्ट्रीय

सूर्यास्त के बाद आसमान में दिखा अलग नजारा

कौतूहल भरी निगाहों से लगाई टकटकी, खींची फ़ोटो

चन्दौली। शुक्रवार की शाम को आकाश के नजारे को देख हर कोई आश्चर्यचकित हुआ।  आसमान में चंद्रमा, शुक्र और शनि तीन ग्रहों की युति आसमान में एकदम साफ और स्पष्ट रूप से दिखाई दी। यह एक खगोलीय घटना का कारण रहा। 

फोटो: चन्द्रमा के ठीक नीचे शुक्र तारा

सूर्यास्त के बाद आकाश में पश्चिम दिशा की तरफ चंद्रमा, शुक्र और शनि ग्रह तीनों एक साथ नजर आये।  चैत्र शुक्ल पक्ष द्वितीया तिथि पर सायन गणना के अनुसार चंद्रमा कुंभ राशि में 27 अंश और 2 कला पर और उसकी क्रांति 16 अंश 59 कला दक्षिण होगी।शुक्र ग्रह कुंभ राशि में 25 अंश 13 कला पर हुआ और उसकी क्रांति 14 अंश 29 कला दक्षिण पर थी। इसी प्रक्रार शनि ग्रह भी कुंभ राशि में 24 अंश 50 कला उसकी क्रांति 14 अंश 25 कला दक्षिण रही। चंद्रमा के साथ शुक्र और शनि ग्रह एक ही राशि में अत्यंत पास-पास रहे । 

ज्योतिषशास्त्र की गणना के अनुसार शनि 17 जनवरी को कुंभ राशि में प्रवेश कर चुके हैं और शुक्र भी 22 जनवरी को कुंभ राशि की यात्रा पर हैं वहीं चंद्रमा 23 जनवरी की शाम को कुंभ राशि में विचरण किये। ऐसे में आज शाम को शुक्र-शनि और चंद्रमा का एक राशि में एक साथ रहें। 

फोटो: हंसिये के आकार का चंद्रमा और नीचे टिमटिमाता तारा

सूर्यास्त के बाद पश्चिम दिशा की तरफ चंद्रमा का आकार एक हसिये की तरह दिखाई दिया। वहीं चंद्रमा के बिलकुल नीचे दक्षिण की ओर चमकता हुए शुक्र भी बेहद चमकता हुआ दिखाई दिया। शुक्र ग्रह के ठीक नीचे शनि ग्रह को भी आसानी के साथ देखा जा सकता है हालांकि शनि की चमक थोड़ी फीकी रही। 

इतने देर तक आसमान में दिखा नजारा

24 जनवरी 2023 को चंद्रमा 07 बजकर 54 मिनट पर अस्त हो रहा है। ऐसे में शनि-शुक्र और चंद्रमा के अनोखे नजारे को करीब 1 घंटा 30 मिनट तक बहुत ही अच्छी तरह देखा गया। इस अनोखे नजारे को लोग अपने घर की छत पर खड़े होकर खुली आंखों से बहुत ही अच्छी तरह से देखते हुए अपने कैमरे में फोटो भी कैद किये। 

मृत्युंजय सिंह

मैं मृत्युंजय सिंह पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना एवं न्याय दिलाना है.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page