उत्तर प्रदेशक्राइमगोरखपुरचंदौलीबांदामिर्जापुरमुरादाबादराजनीतिलख़नऊ

Chandauli News : ओवरटेक के चक्कर में टेम्पो व कार का टक्कर ,एक घायल

अलीनगर के झांसी के समीप एनएच पर दुर्घटना

Accident news chandauli अलीनगर थाना  क्षेत्र के झांसी गांव के ओवरटेक के चक्कर में कार व टेम्पो में भिड़ंत हो गया। जिससे टेम्पो के परखच्चे  उड़ गए। चालक गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसे ईलाज के लिए जिलाचिकित्सालय भेजा गया।

सोमवार के शाम 06 बजे मुगलसराय से चंदौली की तरफ आ रही टेंपो व कार का एआरटीओ कार्यालय के समीप ओवर टेक के चक्कर में भिड़ंत हो गया। जिसके कारण टेम्पो का अगला भाग छतिग्रस्त हो गया। चालक अरविंद सिंह (37) ग्राम महदेउर शिवपुर गम्भीर रुप से घायल हो गया। वहीं कार का पिछला हिस्सा भी छतिग्रस्त हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो मुग़लसराय से चन्दौली की तरफ दोनों गाड़ियां जा रही थी। कार चालक टेम्पो को ओवरटेक करते हुए अपने साइड में भगा। वही पीछे से आ रही टेम्पो अचानक सामने गाड़ी आने के बाद अनियंत्रित हो गया। तेज रफ्तार के कारण टेम्पो कार में पीछे से भीड़ गयी। जिससे टेम्पो का शीशा छतिग्रस्त हो गया। चालक अरविंद कुमार के दाहिने आंख व सिर में गभीर चोट आ गयी।

घटना की जानकारी कोतवाली अलीनगर को दी गयी। गस्त पर निकली पेंथर तत्काल मौके पर पहुंच गयी। घायल को ईलाज के लिए जिलाचिकित्सालय भेजा गया। उधर घायल के परिजनों को जानकरी दे दिया गया। परिजनों ने बताया कि अभी दो दिन पूर्व किश्त पर गाड़ी खरीदी गयी थी। इसलिए नम्बर नही लगा था।

मृत्युंजय सिंह

मैं मृत्युंजय सिंह पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना एवं न्याय दिलाना है.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page