उत्तर प्रदेशक्राइमखेलगोरखपुरचंदौलीबांदामनोरंजनमिर्जापुरमुरादाबादराजनीतिराज्यराष्ट्रीयलख़नऊवाराणसी

पुलिस के आइजीआरएस निस्तारण से 60% शिकायत कर्ता असन्तुष्ट

जनपद स्तर पर 62.8% व सर्किल स्तर की कार्यवाही से 80% असन्तुष्ट

Chandauli news: आईजीआरएस (Intelligence Gathering and Retrieval System) अर्थात समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली जिसे शिकायत निस्तारण केंद्र भी कहा जाता है। यहां न्याय पाने की उम्मीद से अधिकारी व विभागों का चक्कर लगाने के बाद थक हार कर बैठ जाने वाले अपनी शिकायत को इस उम्मीद से दर्ज कराते है कि शायद वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में उनकी समस्या आ जाय। जिसका गुडवत्ता पूर्ण निस्तारण हो जाए। अधिकारियों ने शिकायत निस्तारण के लिए सम्बंधित को लगाया। लेकिन शिकायत निस्तारण की जल्दबाजी में अपने आप रिपोर्ट लगा दिया गया। इस बात का खुलासा फ़ीडबैक में हुआ है।

फोटो: आइजीआरएस रिपोर्ट

अक्टूबर माह के 01 -25 अक्टूबर तक आइजीआरएस निस्तारण का फ़ीडबैक देखा गया जिसमें जनपद स्तर के 145 मामले पर जब शिकायतकर्ताओ से फीडबैक लिया गया तो इसमें 54 शिकायत कर्ता सन्तुष्ट मिले, जबकि असन्तुष्ट की संख्या 91 मिली। सर्किल स्तर पर 15 मामले में फीडबैक लिया गया इसमें सन्तुष्ट मात्र 03 असन्तुष्ट 12। थाना स्तर पर 105 मामले पर फीडबैक लिया गया जिसमें 42 सन्तुष्ट 63 असन्तुष्ट मिले।

यही हाल मुख्यमंत्री पोर्टल के शिकायत निस्तारण में दिखी। सर्किल स्तर के 15 मामलों में फीडबैक लिया गया। जिसमें मात्र 03 का सन्तुष्ट दिखे। थाना स्तर पर 99 शिकायत कर्ताओं से फीडबैक लिया गया। इसमें 47 ब्यक्ति कार्यवाही से सन्तुष्ट थे। जबकि 52 असन्तुष्ट मिले।

मृत्युंजय सिंह

मैं मृत्युंजय सिंह पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना एवं न्याय दिलाना है.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page