उत्तर प्रदेशगोरखपुरचंदौलीबांदामुरादाबादलख़नऊवाराणसी

पाश्चात्य संस्कृति से हटकर अपनी संस्कृति को बचाते हुए आत्मनिर्भर बन रहा देश: महेन्द्रनाथ

75वें गणतंत्र दिवस पर पुलिस परेड में कैबिनेट मंत्री ने किया शिरकत

 Chandauli news: पाश्चातय संस्कृति से देश कहा जकड़ रहा था,उससे अलग हटकर देश अपनी संस्कृति को बचाते हुए आत्मनिर्भर भारत बन रहा है। देश के तीन सौ जिलों को नक्सल प्रभावित के कलंक से हटाकर सामान्य श्रेणी में लाया गया।उक्त बातें शुक्रवार को 75वें गणतंत्र दिवस पर आयोजित महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज प्रांगण में पुलिस विभाग के परेड कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री डॉ महेन्द्रनाथ पांडेय ने कहा।

उन्होंने अपने संबोधन के दौरान सभी लोगों से मिलकर भारत को विकसित देश बनाने की अपील करते हुए कहा कि हर नागरिक अपना कर्तव्य करके भारत को दुनिया में एक समृद्ध कल्याणकारी और विकसित राष्ट्र बनाने में अपना योगदान दे।उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार देश की सीमाओं की मजबूत सुरक्षा करते हुए भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए पूरी तरह संकल्पित है। 

कार्यक्रम का शुभारंभ झंडारोहण के साथ प्रारम्भ हुआ। इसके बाद परेड में प्रतिभाग किये टोली का निरीक्षण मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक के साथ किया। इसके बाद स्कूली बच्चों ने अपनी कला कौशल का प्रदर्शन किया। इसके साथ ही जनपद के विभिन्न सरकारी संस्थानों पर झण्डारोहण का कार्य विभागध्यक्षो द्वारा किया गया। इसमें जिलाधिकारी निखिल टी. फुंडे ने कैंप कार्यालय व कलेक्ट्रेट में झण्डारोहण किया। मुख्य समारोह में  जिला जज सुनील कुमार, जिलाधिकारी निखिल टी. फुंडे, पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अनिल कुमार, मुख्य विकास अधिकारी एस एन श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी अभय कुमार पांडेय, मजिस्ट्रेट हर्षिता सिंह सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

मृत्युंजय सिंह

मैं मृत्युंजय सिंह पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना एवं न्याय दिलाना है.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page