
गैसमूल्य वृद्धि पर कांग्रेस का धरना
चन्दौली। होली के ठीक पहले सरकार ने सिलेंडर के दाम 50 रुपये बढ़ा दिए। जिस पर गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दर्जनों को संख्या में मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया।
कांग्रेस महासचिव ने सरकार पर किया प्रहार
कांग्रेस महासचिव देवेंद्र सिंह मुन्ना ने कहा कि वर्तमान की सरकार केवल अपने विज्ञापन से अपने सरकार की गुणगान कर रही है। जबकि हकीकत इससे अलग है। इन्होंने होली व दिपावली पर गैस सिलेंडर मुफ्त देने का वादा किये थे। लेकिन जनता को इन्होंने अच्छा तोहफा दिया। गैस के दाम पहले से सातवें आसमान पर थी। अब 50 रुपये और बढ़ा दिए। इससे अब लोग फिर से लकड़ी पर खाना बनाने को मजबूर होंगे। इस दौरान जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी, माधवेन्द्र सिंह, कुलदीप वर्मा, श्रीकांत पाठक, कमलेश कुमार आदि उपस्थित रहे।