
621 मत पाकर विनय बने अध्यक्ष, गौरव महामंत्री
Chandauli news: सिविल बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए दो बार से प्रयासरत रहे वीरेंद्र सिंह को एक बार फिर से पराजय हाथ लगी है। प्रतिष्ठापरक पद के लिए इस बार आमने सामने की लड़ाई थी। जिसमें विनय सिंह को 621 मतदाताओं ने अपना समर्थन देकर अध्यक्ष चुना। जबकि वीरेंद्र सिंह को कुल 566 मत मिले थे।

भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान शनिवार के सायं 4.30 बजे तक मतदान का कार्य हुआ। जिसमें 2277 मतदाताओ के सापेक्ष 1195 मतदाताओ ने वोट दिया। मतदान के आधा घण्टा बाद मतगणना का कार्य हुआ। महामंत्री पद पर गौरव सिंह 867 पाकर विजयी घोषित हुए। संदीप कुमार यादव को मात्र 316 मत प्राप्त हुए।