सिंधिया घाट के बजड़े पर मिला सिरकूंचा शव
वाराणासी। सिंधिया घाट पर दो दिन पूर्व बजड़े पर दोस्तो के साथ पार्टी किया। दो दिन बाद उसी बजड़े पर उसका सिरकुचा शव मिला। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर रही है।
चौक थाना के गढ़वासी टोला गऊ मठ निवासी गोकुल साहनी का शव सिंधिया घाट पर के एक बजड़े पर मिला। जिसकी जानकारी होने के बाद परिजनों में हड़कम्प मच गया।
बताया जा रहा कि उक्त युवक के सिर और चेहरे को इंट से कूच दिया गया था। आस पास के लोंगो ने इसकी जानकारी पुलिस को दिया। उन लोंगो का कहना है कि दो दिन पूर्व कुछ दोस्तों के साथ गोकुल बजड़े पर पार्टी किया था। यह थाने का हिस्ट्रीशीटर भी था।