
छात्रों के एक गुट प्रोफेसर को लात घूसों से कूटा
प्रोफेसर नेचर लड़कों के खिलाफ थाने में पहले करायी थी एफआईआर
Chandauli news: सकलडीहा पी जी कालेज के प्रोफेसर पर बीए की एक छात्रा ने छेड़खानी का आरोप लगाते हुए सकलडीहा थाने में एफआईआर कराने के लिए शिकायती पत्र दिया। इधर महाविद्यालय में प्रोफेसर के द्वारा इस प्रकार के कृत्य किये जाने की जानकारी पर छात्रों के एक गुट ने प्रोफेसर की जमकर कुटाई कर दिया। प्रोफेसर को पिटता देख कर्मचारी मूकदर्शक बनी रहे। हलांकि बाद में एक दो अध्यापकों ने मोर्चा लिया जिसके बाद अन्य कर्मचारियों ने साथ दिया। तब जाकर यह सब भागे। जिसके बाद प्रोफेसर को अध्यापक कक्ष में ले जाया गया।

सकलडीहा पीजी कालेज में पढ़ने वाली एक युवती ने कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए कालेज के संस्कृत विभाग के प्रोफेसर उदय शंकर झा पर गम्भीर आरोप लगाते हुए कहा कि जब वह एसाइमेन्ट जमा करने के लिए कालेज में गयी थी। उसी दौरान प्रोफेसर ने उसके साथ छेड़खानी किया। हल्ला न करने के एवज में उसे पैसा देने का लालच दिया। युवती ने शिकायती पत्र में यह जिक्र किया कि वह डायल 112 पर इसकी सूचना दी। लेकिन जब पुलिस पहुंची तो कालेज प्रशासन द्वारा गेट बंद कर लिया गया था।

उधर लड़की के साथ छेड़खानी की जानकारी के बाद एक गुट के कुछ छात्रों ने मिलकर आरोपी प्रोफेसर उदय शकंर झा की कुटाई कर दिया। इस बात की जानकारी कर्मचारियों ने अन्य अध्यापकों को दिया। लेकिन हर कोई मूकदर्शक बना रहा। हलांकि एक दो अध्यापकों ने छात्रों से मोर्चा लिया। जिसके बाद यह अब प्रोफेसर को छोड़कर भागे। प्रोफेसर को अध्यापक कक्ष में ले जाकर आराम कराया गया। वहीं आरोप लगाने वाली छात्रा को भी प्रिंसिपल कक्ष में महिला कर्मचारी ले गयी। जिसे छुड़ाने के लिए आधा दर्जन से अधिक लोग पहुंच गए थे। जिसे अपने साथ ले गए।
चार छात्रों के खिलाफ कार्यवाही का षणयंत्र तो नहीं..
सकलडीहा पीजी कालेज में पिछले दिनों परीक्षा दे रहे चार छात्रों के खिलाफ प्रोफेसर उदय शंकर झा ने नकल व परीक्षा में ब्यवधान उतपन्न करने के आरोप में शिकायत स्थानीय थाने पर किये है। शिकायत पत्र वापस लेने के लिए छात्रों का प्रतिनिधि मंडल प्राचार्य से मिलकर मामले को।सुलझाने का गुहार लगाया था। लेकिन प्राचार्य द्वारा कोई ठोस आश्वाशन नहीं मिला। प्रत्यक्ष दर्शीयों का कहना है कि लड़की के छेड़खानी की शिकायत के बाद इन चार युवकों की टोली ने प्रोफेसर के साथ मारपीट भी किया। जिनके खिलाफ मारपीट व जानलेवा हमला करने का प्रार्थना पत्र थाने में दिया गया है।