अंतरराष्ट्रीयअयोध्याउत्तर प्रदेशक्राइमखेलगोरखपुरराज्यराष्ट्रीयलख़नऊ

फूड प्वाइजन नही बल्कि गर्मी से बीमार हुई थी बच्चियां- एसडीएम

चकिया कस्तूरबा की बीमार बच्चियों की सच्चाई जानने पहुंचा सरकारी अमला

Chandauli news: कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की बच्चियां सोमवार को अचानक उल्टी दस्त से परेशान हो गयी। आनन फानन में इन सभी को जिला संयुक्त चिकित्सालय चकियां में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने भर्ती कर ईलाज किया।

सोमवार को विद्यालय में बने पोहा का नाश्ता करने के बाद अचानक से चांदनी, सोनाली व रुचि शर्मा के पेट मे दर्द होने लगा। कुछ देर में उल्टी भी शुरू हो गयी। बच्चियों की अचानक तबियत खराब होने पर वार्डेन सहित अन्य कर्मचारियों के हाथ पांव फूलने लगे थे। इन सभी ने इसकी जानकारी डीसी को दिया। इसके बाद ईलाज के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय भर्ती कराया गया। एक साथ तीन तीन बच्चियों के बीमार होने पर इसकी जानकारी परिजनों को दिया गया। परिजन फूड प्वाइजन का आरोप लगाना शुरू कर दिए। मामला उच्चाधिकरियों तक पहुंच गया। जिसके बाद फूड विभाग ने जांच पड़ताल किया। इसके बाद एसडीएम चकियां ने बुधवार को बिना जनकरी दिए अचानक से कस्तूरबा बालिका विद्यालय पहुंच गए। जहां बच्चियां खाना खा रही थी। अधिकारियों ने खाने की गुणवत्ता का जांच परख किया। वहीं विद्यालय में लगा आरो खराब था। जिसे एक दो दिन में ठीक कराने के लिए कहा।

मृत्युंजय सिंह

मैं मृत्युंजय सिंह पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना एवं न्याय दिलाना है.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page