
राज्य सभा सदस्य दर्शना सिंह के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में खुला राज
जिलाधिकारी ने एक माह का दिया समय
Chandauli news: केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण योजना “घर घर नल नल को जल” योजना कागज पर संचालित हो रही है। इसका राज उस समय खुला जब राज्य सभा सदस्य दर्शना सिंह के गोंद लिए गांव में जल आपूर्ति की झूठी कहानी उस समय बता दिए जब राज्य सभा सदस्य अपने गोंद लिए गांव के विकास की समीक्षा बैठक कर रही थी। हलांकि जिलाधिकारी ने झूठी कहानी पर बवाल न होने पाए उसके पहले ही मामला सम्भालते हुए कहा कि हर परिवार को कनेक्शन नही दिया गया है।

राज्य सभा सदस्य दर्शना सिंह सीकरी गाँव को गोंद ली हैं। गोंद लेने का बाद भी गांव का विकास नहीं हो सका। इसके लिए अधिकारियों के साथ शनिवार को कलेक्ट्रेट में सक्षम अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इसमें वर्षों से खंडहर हो चुके प्राथमिक विद्यालय के जर्जर भवन को गिराने के लिए टेंडर होने के बाद भी विभागीय अड़चन के कारण जर्जर भवन नहीं गिराया जा रहा।
इसके साथ धान खरीद में धीमी प्रगति पर अधिकारियों से जानकारी लेना चाहा तो खरीद अधिकारी बैठक से गायब मिले। इस पर जब उन्होंने नाराजगी जाहिर किया तब जिलाधिकारी ने कहा कि केंद्र से एक टीम आयी है। जो चहनियां में गयी है। जहां लाइजनिंग के लिए डिप्टी आरएमओ गए है। सहायक बैठक में आये थे लेकिन किसानों के धरना में उनकी शिकायत सुनने गए है। धान खरीद पर जिलाधिकारी निखिल टी फुन्डे ने कमान संभालते हुए बताया कि 112 केंद्र खोले गए है। जिन स्थानों पर तौल के लिए कांटा बढाने की जरूरत है वहां कांटा बढ़ा कर खरीद की जा रही है।