
आरोपी के साथी बोधन ने ही प्रधान को हत्या होने की दी जानकारी
बोधन को जब पुलिस ने टांगा तो अपने आप बोल दिया बोधन
Chandauli news: चकियां जंगल में बकरी चरवाहे का गर्दन काट कर हत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने 36 घण्टे में बिना सर्विलांस व स्वाट की मदद से अभियक्तों की गिरफ्तारी करते हुए मामले का खुलासा किया है।

पुलिस ने घटना की जानकारी देने वाले बोधन को जब पूछताछ के लिए उठाया और जब अपने हिसाब से पूछताछ किया तो अपने आप बोधन ने पूरे घटना की जानकारी देकर पुलिस का भार हल्का कर दिया।
पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने घटना की जानकारी देते हुए सोमवार को पत्र प्रतिनिधियों से बताया कि 28 दिसम्बर के दोपहर 02.00 बजे लम्ठा पहाड़ी मे बोधन और राजेश बकरी चार रहे थे। इसकी जानकारी हत्यारों को बोधन ने दिया था। जिसके बाद वहां पहुंचे कपिल बहेलिया ने हत्या कर दिया था। हत्या के पीछे बोधन का हाथ रहा। राजेश खरवार से बोधन लड़की की शादी हेतु पैसे की मांग कर रहा था। लेकिन राजेश देने में आना कानी कर रहा था।यह बात बोधन को नागवार लगा। क्योंकि इसके पूर्व एक साल पहले भी घर के काम के लिए राजेश से पैसा मांगा था। उस समय भी राजेश खरवार नही दिया था। बोधन यह सब बात अपने मित्र कपिल बहेलिया से बताया कि राजेश हम लोगो का साथी है किन्तु मुसीबत मे साथ नही देता है। उसमें ही हत्या की साजिश रचा।
हत्या होने के बाद उसपर आरोप न आने पाए इसके लिए वह प्रधान को सूचित किया था।