उत्तर प्रदेशक्राइमखेलगोरखपुरचंदौलीबांदामनोरंजनमुरादाबादराजनीतिवाराणसीशिक्षा/रोजगारस्वास्थ्य

रसोइयां के बहाने घर तक पहुंचे हेडमास्टर पर बहु ने लगाया छेड़खानी का आरोप

पंचायत के बाद नही बनी बात,आरोपी हेडमास्टर गिरफ्तार

Chandauli news: चकियां थाना अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय मिश्रीपुरा के हेडमास्टर को चकिया पुलिस ने छेड़खानी के आरोप में गिरफ्तार किया है। यह आरोप प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत रसोइयां की बहू ने हेडमास्टर के ऊपर छेड़खानी का आरोप लगाया है।

विभागीय जानकारों का कहना है कि हेडमास्टर दिनेश मौर्या रसोइयां के साथ उसके घर आते जाते थे। गुरुवार को भी रसोइयां के घर गए थे। जिसके बाद उसके बधू से छेड़छाड़ करने लगे। हेडमास्टर के इस करतूत पर महिला ने विरोध करते हुए हो हल्ला मचाया। इसके बाद मामला तूल पकड़ लिया। पूरे दिन पंचायत चली। लेकिन मामला बनता नही दिखा। कोतवाली तक पहुंच गई। महिला के शिकायत पर आरोपी शिक्षक को हिरासत में ले लिया गया है। इस सम्बंध में एसएचओ अतुल कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर शिक्षक को हिरासत में लिया गया है।

वहीं बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रकाश सिंह ने बताया कि शिक्षक के खिलाफ छेड़खानी करने की शिकायत मिली है। लेकिन गिरफ्तारी पर अनभिज्ञता जाहिर किया।

मृत्युंजय सिंह

मैं मृत्युंजय सिंह पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना एवं न्याय दिलाना है.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page