उत्तर प्रदेशक्राइमचंदौलीमुरादाबाद

06 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार

मुगलसराय थाना क्षेत्र का मामला

Chandauli news: मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र में एक 06 वर्षीय मासूम के साथ उसके पड़ोसी ने दुष्कर्म करने का प्रयास किया। जिसकी जानकरी के बाद परिजनों ने आरोपी को पकड़ लिया। इसकी शिकायत पुलिस से किया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

वक्तब्य: सीओ डीडीयू नगर अनिरुद्ध सिंह

जानकारी के अनुसार जलीलपुर में बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी। तभी पड़ोसी सागर धरकार(21) पुत्र कमलेश उसे अपने साथ घर ले गया। पड़ोसी के साथ बच्ची अक्सर खेलती है।  कुछ देर होने पर बच्ची की मां खोजते हुए कमलेश के घर पहुंच गई। जहां जाने के बाद देखी तो बच्ची के साथ आपत्तिजनक स्थिति में यह मिला। इसके बाद वह शोर मचाने लगी। आसपास के लोग मौके पर जुट गए। आरोपी को पकड़ लिया गया। पीड़िता की मां ने चौकी पर इसकी जानकारी दिया।

नाबालिक के साथ दुष्कर्म की जानकारी होते ही मौके पर इंस्पेक्टर विजय बहादुर सिंह भी पहुंच गए। जहां आरोपी को पुलिस हिरासत में लेकर कोतवाली ले आये।  परिजनों के तहरीर पर मु0अ0स0 225/24 धारा 376 (A)(B) भादवि0 व 5(M)/6 पाक्सो अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कर कार्यवाही में जुट गई है।

मृत्युंजय सिंह

मैं मृत्युंजय सिंह पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना एवं न्याय दिलाना है.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page