अध्यात्मअयोध्याउत्तर प्रदेशचंदौलीमनोरंजन

होलिका की ठंडी राख का घर में करें छिड़काव, दूर होगी नकारात्मक ऊर्जा, लक्ष्मी का होगा वास

होलिका दहन आज, कल खेली जाएगी  रंग अबीर की होली

Chandauli news: हिन्दू नव वर्ष का शुभारम्भ चैत्र माह से शुरू हो जाएगा। नव वर्ष का स्वागत सतरंगी कलर से सराबोर होकर किया जाता है। पूरे वर्ष घर में शांति व तरक्की बना रहे इसके लिए इस चैत्र मास में मां भगवती का पूजन भी किया जाता है। इसके साथ ही घर में सुख शांति बनी रहे। घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर रहे इसके लिये होलिका का भी विशेष महत्व है।

गुरुवर मनीष जी

पुराणों व संस्कृतियों की बात करें तो हर त्योहार का अपना एक वैज्ञानिक लाभ है। इसके साथ वास्तु के हिसाब से भी अलग महत्व है। हस्तरेखा व नाड़ी विशेषज्ञ ज्योतिषविद गुरुवर मनीष सिंह का कहना है कि होलिका दहन भक्ति के विजय का एक द्योतक है। यह नकारात्मक ऊर्जा को नष्ट कर सार्थक ऊर्जा का संचार करता है। उन्होंने कहा कि  घर में सुख शांति के जगह नकारात्मक ऊर्जा हो गयी है तो उसे दूर किया जा सकता है।

होली के दिन करें यह उपाय
ज्योतिष विद मनीष जी कहते है कि आपने देखा होगा कि कई बार कोशिशों के बाद भी जीवन में सफलता नहीं मिल पाती है। बावजूद इसके घर में बरकत देखने को नहीं मिलती है। जिसका कारण  आपके घर का वास्तु दोष हो सकता है। घर में वास्तु दोष ठीक करने के लिए होली के दिन खूबसूरत सा वंदनवार या तोरण अपने घर ला सकते हैं। जिसे घर के मुख्य द्वार पर टांग दें। इससे न केवल घर का वास्तु दोष खत्म होता है साथ ही घर भी सुंदर दिखने लगता है। इसके अलावा घर पर बांस का पौधा भी ला सकते है।  इससे घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। घर पर बांस का पौधा होने से घर के सदस्यों की सेहत भी अच्छी रहती है।
सनातन धर्म में कछुए का भी काफी महत्व है कछुए को बहुत ही पवित्र जीव माना जाता है। इसलिए होली के दिन कछुए को खरीदकर ला सकते है।  ऐसा कहा जाता है कि कछुए को घर में बने पूजा स्थल पर स्थापित करना अच्छा होता है। जिससे  मां लक्ष्मी प्रसन्न रहती हैं। इसके अलावा अक्सर देखा जाता है कि होलिका दहन के पूर्व विधि विधान से पूजा करके होलिका दहन की जाती है।  रात्रि में दहन स्थल से राख को भी आप घर पर ला सकते है। इस राख का छिड़काव घर के हिस्से में कर दें होली के दिन सुबह घर के मुख्य द्वार पर वंदनवार को बांध दें। इस उपाय को करने से मां लक्ष्मी का प्रवेश घर में बना रहता है।
होली के दिन आप घर के सामने आम का पौधा भी लगा सकते हैं. ऐसी मान्यता है कि ऐसा करने से घर के सदस्य सुरक्षित रहते हैं और घर के सदस्यों पर किसी की बुरी नजर नहीं लगती है। घर में मां लक्ष्मी का वास होता है।

मृत्युंजय सिंह

मैं मृत्युंजय सिंह पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना एवं न्याय दिलाना है.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page