Uncategorizedउत्तर प्रदेशक्राइमगोरखपुरचंदौलीझांसीबांदामनोरंजनमिर्जापुरमुरादाबादराजनीतिराज्यवाराणसी

तीन राज्यों के बॉर्डर का जिला चन्दौली पुलिस करा रही तश्करी: प्रभुनारायण

मानसून सत्र में सकलडीहा विधायक ने  उठाया अवैध वसूली का मुद्दा

Chandauli news: मानसून सत्र में सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने विधानसभा में एक अलग जानकारी दिया। अब तक चन्दौली जिले को उत्तर प्रदेश व बिहार राज्य के  बॉर्डर का जिला सभी के जानकारी में था। लेकिन विधासनसभा सत्र में विधायक ने इस जिले का विस्तार तीन राज्यों में बढ़ाया। उन्होंने इसके विस्तार की जानकारी देते हुए इसका साम्राज्य बिहार, मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ़ राज्य के बॉर्डर का बताया।  कहा कि तीन तीन राज्य के बॉर्डर का इस जिले में अवैध कार्य जमकर हो रहा है। गौ तश्करी से लेकर शराब तश्करी व गंजा तश्करी में पुलिस लिप्त है।

विधनसभा में पक्ष रखते सकलडीहा विधायक

विधायक ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून ब्यवस्था जीरो हो गयी है। भ्रस्टाचार पर जीरो टारलेन्स की बात करने वाली सरकार के अधिकारी जमकर लूट पाट मचा रहे है। जिसका प्रमाण खुद एडीजी ने बलिया के नरहीं में अवैध वसूली को रंगे हाथ पकड़ा। उन्होंने कहा कि एक मात्र बलिया ही नही चन्दौली, गाजीपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर सभी जगहों पर इस तरह की वसूली हो रही है। कानून ब्यवस्था को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि मैं चन्दौली जिले से आता हूँ। वहां कानून ब्यवस्था का  सरेराह उलंघन हो रहा। महिला अपराध पर पुलिस कार्यवाही करने की बजाय पंचायत करा रही है। अब थानों पर पंचायत किया जा रहा है। उन्होंने अलीनगर में एक युवती के साथ सामूहिक दुराचार मामले में पुलिस के पंचायत करने के मामले को सदन में उठाया। कहा कि पीड़िता तीन दिनों तक पुलिस के पंचायत में टहलती रही। एसपी के यहां जब गुहार लगाए तब जाकर बड़ी मशक्कत से एफआईआर लिखी गयी। 

इलिया में बाबा साहब की मूर्ति तोड़ी गयी जिसके लिए ग्रामीणों को धरना प्रदर्शन करना पड़ा। बेलगाम थाना प्रभारी जनप्रतिनिधियों के फोन नही उठाते। इसपर एसआईटी गठित कर जांच कराने की आवश्यकता है।

मृत्युंजय सिंह

मैं मृत्युंजय सिंह पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना एवं न्याय दिलाना है.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page