अंतरराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशक्राइमखेलचंदौलीबांदामनोरंजनराष्ट्रीयलख़नऊ

महिलाकर्मचारियों की नही कटेगी चुनाव ड्यूटी: डीएम

18 माह की धात्री व गर्भवती को वरीयता

Chandauli news: सामान्य लोकसभा चुनाव के लिए आज से नामांकन का कार्य प्रारम्भ हो गया है। आगामी 01 जून को मतदान होना है। इसके लिए जिलानिर्वाचन की टीम पूरी तैयारी में कर ली है। कर्मचारियों की ड्यूटी से लेकर मतदान के लिए उन लोंगो के प्रशिक्षण का कार्य भी कराया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ़ चुनाव कार्य में लगे कर्मचारी प्रशिक्षण के पूर्व ही अपना नाम चुनाव ड्यूटी से कटवाने में ऊर्जा खर्च कर रहे है। अचानक बीमार कर्मचारियों की बाढ़ सी आ गयी। जिस पर जिलाधिकारी निखिल टी फुन्डे काफी गम्भीर हो गए है।

जिलाधिकारी/ जिलानिर्वाचन अधिकारी ने बताया कि चुनाव  को सम्पन्न कराने के लिए लगभग 8000 कर्मचारी लगाए गए है। इन सभी लोंगो का प्रशिक्षण कराया जा रहा है। ड्यूटी से नाम कटवाने वालों की होड़ लगी है। जिसे गम्भीरता से लिये गया है। उन्होंने बताया कि एनआईसी से भी गड़बड़ी की शिकायत मिली थी। जिसे गम्भीरता से लिया गया है। सभी कर्मचारियों की सूची प्रशिक्षण से पूर्व वह अपने पास मंगा लिए है।

उन्होंने बताया कि चुनाव ड्यूटी से नाम काटने की सबसे अधिक प्रार्थना पत्र महिलाओं की आ रही है। जबकि महिला मतदानकर्मियों की कमी है। ऐसे में उन्ही महिलाओं की ड्यूटी कटेगी। जो गर्भवती होंगी। 18 माह यक के बच्चे जिनके पास है उन्हें भी इस ड्यूटी से मुक्त रखा जाएगा । गम्भीर रूप से बीमार कर्मचारी को ड्यूटी से मुक्त रखा गया है। इन लोंगो को अपना चिकित्सकीय प्रमाण सीएमओ के सामने रखना होगा।

जिलाधिकारी ने बताया कि जिन कर्मचारियों के पति पत्नी दोनों का चुनाव ड्यूटी लगी है उस स्थिति में पुरुष वर्ग अपनी ड्यूटी कटवा सकते है।

मृत्युंजय सिंह

मैं मृत्युंजय सिंह पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना एवं न्याय दिलाना है.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page