Uncategorized

लोस चुनाव: साइकिल,कमल, हाथी के अलावा, कटहल रोलर सिलेंडर लेकर दौड़े प्रत्याशी

दस प्रत्याशी चुनावी मैदान में ठोकेंगे ताल

Chandauli news: लोकसभा चुनाव में नामाकंन करने वाले प्रत्याशियों में जिलानिर्वाचन अधिकारी ने जिनका पर्चा वैध कर दिया। अब वह प्रत्याशियों  चुनावी रण में अपनई दावेदारी दिखाएंगे। इन दस प्रत्याशियों को चुनाव मैदान से हटने के लिए एक दिन का समय निर्धारित था लेकिन किसी ने अपनी दावेदारी वापस नही लिया। अब इन सभी लोंगो को चुनाव चिह्न का आवंटन कर दिया गया।

दस प्रत्याशी चुनावी मैदान में है। जिसमें समाजवादी पार्टी से वीरेंद्र सिंह को अपने पार्टी के सिम्बल साइकिल, भाजपा के प्रत्याशी डॉ महेंद्र नाथ पांडेय को कमल, बसपा प्रत्याशी सत्येंद्र को हाथी सहुनव चिह्न आवंटित हुआ है। इसके अलावा क्षेत्रीय पार्टी सरदार पटेल सिद्धान्त पार्टी के अरविंद पटेल को कटहल, मौलिक अधिकार पार्टी के प्रत्याशी राजेश विश्वकर्मा को आटो रिक्शा चलाने के लिए मिला है। समझदार पार्टी से चुनाव लड़ रहे राम गोविंद को गैस सिलेंडर , युग तुलसी पार्टी के शेर सिंह रोड़ रोलर से सड़क को गढ्ढा मुक्त करेंगे।

भागीदारी पार्टी पी से शोभनाथ प्रजापति को फुटबाल खिलाड़ी,जय हिंद नेशनल पार्टी के संजय कुमार सिन्हा को बासुरी मिल गयी जबकि निर्दलीय प्रत्याशी संजय कुमार को चारपाई मिला है। चुनाव चिह्न का आवंटन जिलानिर्वाचन अधिकारी निखिल टी फुन्डे ने सामान्य प्रेक्षक बी. सिंधु रुपेश के देखरेख में किये।

पहले नम्बर से खिसक दूसरे नम्बर पर जा सकते है भाजपा प्रत्याशी!

शुक्रवार को चुनाव चिह्न का आवंटन होने के बाद अब निर्वाचन विभाग ईवीएम में प्रत्याशियों को क्रमवार स्थान देते हुए उनके बैलेट को सेट कराने का कार्य करेगी। ऐसे में सूत्रों की माने तो भाजपा प्रत्याशी डॉ महेंद्र नाथ पांडेय के दूसरे स्थान पर पहुंचने की संभावना है। हालांकि अभी इस बात का खुलासा नही हुआ है। कुछ जानकरों का कहना है कि पहले राष्ट्रीय पार्टी को वरीयता दी जाती है। कुछ लोंगो का मानना है कि राट्रीय व क्षेत्रीय पार्टी के वरीयता में नाम के अल्फा बेटिकल को ध्यान में रखा जाता है। 2019 में नाम को ही वरीयता दिया गया था। उस क्रम के भाजपा प्रत्याशी डॉ महेंद्र नाथ पांडेय ईवीएम में पहले स्थान पर रहे। दूसरे स्थान पर महागठबंधन से सपा के चुनाव चिह्न पर चुनाव लड़ रहे संजय चौहान को दूसरे स्थान पर जगह मिली थी। ऐसे में 2024 में सपा प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह ईवीएम में पहले स्थान पर पहुंच सकते है। डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडेय दूसरे व बसपा से सत्येंद्र तीसरे नम्बर पर होंगे।

मृत्युंजय सिंह

मैं मृत्युंजय सिंह पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना एवं न्याय दिलाना है.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page