अयोध्याउत्तर प्रदेशक्राइमगोरखपुरझांसीबांदामनोरंजन

ईलाज के दौरान पूर्व बार अध्यक्ष का मौत, न्यायालय सहित क्षेत्र में शोक

दो दिन पूर्व सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद चल रहा था उपचार

Chandauli News: चंदौली जनपद के जिला बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष रणधीर सिंह का ईलाज के दौरान  बीएचयू में मंगलवार को उनकी मौत हो गयी। इसकी जानकारी होते ही अधिवक्ताओं में शोक की लहर व्याप्त हो गई।

परिजनों में भी असमायिक मौत से कोहराम मच गया। अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत होकर मृतक के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।सकलडीहा थाना क्षेत्र के दुर्गापुर गांव के निवासी वरिष्ठ अधिवक्ता रणधीर सिंह  दो दिन पूर्व निमंत्रण से घर वापस जा रहे थे।  मुख्यालय के ओवरब्रिज पर किसी वाहन से दुर्घटना हो गयी। इसकी जानकारी के बाद ईलाज के लिए निजी चिकित्सालय भर्ती कराया गया। जहां से चिकित्सकों ने वाराणसी रेफर कर दिया। मंगलवार को इन्होंने अंतिम सांस लिया। पूर्व अध्यक्ष के मौत की जानकारी जैसे ही मित्रों को हुई सभी मौके पर पहुंचने लगे। वहीं परिजनों का बुरा हाल हो रहा था।

मृत्युंजय सिंह

मैं मृत्युंजय सिंह पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना एवं न्याय दिलाना है.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page