जीवन का आधार है ऑक्सीजन
हरिओम हॉस्पिटल के पहल पर कांटा गाँव में लगा 60 पेड़
Chandauli news: शुद्ध ऑक्सीजन के लिए वृक्ष आवश्यक है। बिना इसके जीवन बचा पाना मुश्किल है। उक्त बातें रविवार को कांटा ग्राम सभा में पौधरोपण के दौरान ग्रामीणों से हरिओम हॉस्पिटल के निदेशक डॉ विवेक ने कहा।
हरिओम हॉस्पिटल के सौजन्य से ग्राम वासियों को फलदार व छायावाद पौधे उपलब्ध कराए गए। इसमें आम, जामुन,कटहल व पीपल के पौधे उपलब्ध कराए गए। इसके बाद पर्यावरण को लेकर लोंगो को जागरूक किया गया। ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कार्यक्रम भी हुआ। इस दौरान डॉ विवेक ने कहा स्वस्थ्य जीवन का आधार ऑक्सीजन है। गम्भीर बीमारी का ईलाज दवा से कुछ दिन तक हो सकता है। लेकिन ऑक्सीजन के बिना अधिक तक नही रखा जा सकता।
रविवार को दोपहर में पौध लेकर पहुंचे हॉस्पिटल कर्मचारियों ने एक एक पौधे को बकायदे लोंगो के नाम से दिया। डॉक्टर विवेक ने बताया कि उन सभी लोंगो से पौधे के विषय में जानकरी ली जाएगी। क्योंकि आजकल पौधे लगाए जाते है लेकिन उसका देखरेख नही होता है।