उत्तर प्रदेशक्राइमखेलगोरखपुरचंदौलीबांदामनोरंजनमिर्जापुरमुरादाबादराजनीतिराज्यराष्ट्रीयलख़नऊवाराणसी

पूर्व मंत्री के मीडिया प्रभारी पर जबरिया जमीन हड़पने का आरोप

मीडिया प्रभारी के सास ने एसपी से लगाई गुहार

Chandauli news: भारतीय जनता पार्टी के  पूर्व केंद्रीय मंत्री  डा. महेंद्रनाथ पांडेय के मीडिया प्रभारी हरिवंश उपाध्याय पर जमीन हड़पने का आरोप लगा है। यह आरोप कोई पाटीदार व भाई ने नहीं बल्कि उनकी वयोवृद्ध सास ने पुलिस अधीक्षक के यहां शिकायती पत्र देकर किया है। मीडिया प्रभारी के सास ने जबरिया दानपत्र पर अंगूठा लगाने की शिकायत की है।

पिछले दिनों जमीन विवाद में मीडिया प्रभारी की पत्नी सुनीता को उसके मायके वालों ने जमकर पीटा था। इसके बाद मीडिया प्रभारी ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर आधा दर्जन लोंगो के खिलाफ शिकायत करते हुए उच्चस्तरीय पैरवी किये थे। इसके बाद शुक्रवार को भाजपा नेता की सास इटवा गांव निवासी विद्या देवी शुक्रवार को एसपी के पास पहुंची। उन्होंने प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। भाजपा नेता पर संपत्ति हड़पने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि उनकी तीन पुत्रियां हैं। वे अपनी एक पुत्री प्रतिभा के साथ रहती हैं। जो उनकी देखभाल करती हैं। सुनीता की शादी हरिवंश उपाध्याय के साथ हुई है। वृद्ध महिला का आरोप है कि भाजपा नेता ने फर्जी तरीके से स्टांप पर अंगूठा निशान लगवाकर अपनी पत्नी सुनीता उपाध्याय के नाम से घर का दानपत्र बनवा लिया गया है। जिसके आधार पर उन्हें और उनकी अन्य दो पुत्रियों को परेशान किया जा रहा है।पुलिस अधीक्षक ने मामले की जांच कराने का भरोसा देकर वृद्ध महिला को घर भेज दिए। उधर उच्चस्तरीय मामला होने के कारण अब पुलिस असमंजस की स्थिति में है।

इसके पीछे का कारण यह है कि भारतीय जनता पार्टी के नाम से जुड़कर कुछ दिनों से ऐसे मामले सामने आ रहे जिसपर पुलिस कार्यवाही कर दे तो तो पूरा चर्चा में आ जाएगी।

मृत्युंजय सिंह

मैं मृत्युंजय सिंह पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना एवं न्याय दिलाना है.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page